ट्यूब खुलने के बाद Nanolash के गुण कब तक बने रहते हैं?
खुलने के बाद Nanolash को 12 महीने तक प्रयोग किया जा सकता है।
यदि सीरम मेरी आँखों में चला जाता है तो मुझे क्या करना चाहिए?
यदि Nanolash गलती से आपकी आँखों में चला जाता है तो आपको बहुत सारे गुनगुने पानी से अपनी आँख धोने की सलाह दी जाती है। यदि जलन बनी रहती है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Nanolash सीरम कौन प्रयोग कर सकता है?
Nanolash एक सौंदर्य उत्पाद है जिसे महिलाओं के लिए बनाया गया है, लेकिन इसे विपरीत लिंग द्वारा भी प्रयोग किया जा सकता है। इस सीरम की सलाह उन लोगों को दी जाती है जिनकी आँखें खराब हैं, जो कांटेक्ट लेंस या आईलैश एक्सटेंशन पहनते हैं। गर्भवती, स्तनपान कराने वाली महिलाओं या नाबालिग बच्चों को इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।
क्या Nanolash को दिन में कई बार प्रयोग करने पर मेरी पलक की लंबाई तेजी से बढ़ेगी?
नहीं, Nanolash को केवल प्रदान किये गए निर्देश के अनुसार प्रयोग करने पर ही मनचाहे परिणाम मिलते हैं।
Nanolash सीरम किससे बना है?
यह सीरम फॉर्मूला उत्तम दर्ज़े की, विशेष रूप से चयनित सामग्रियों से बनाया गया है जो पलकों की उचित वृद्धि सुनिश्चित करते हैं। जिसके परिणामस्वरूप पलकें लंबी, मजबूत और घनी होती हैं। Nanolash में Aqua, Ethyl Tafluprostamide, Euphrasia Officinalis Extract, Propylene Glycol, Sodium Chloride, Alcohol, Phenoxyethanol, Citric Acid, Triethanolamine।
मेरी आँखें बहुत संवेदनशील हैं, क्या मुझे Nanolash उपचार छोड़ना पड़ेगा?
Nanolash सीरम आँखों की त्वचा के लिए बहुत सौम्य और ठंडक प्रदान करने वाला है। एलर्जी और रासायनिक कॉस्मेटिक्स के लिए संवेदनशील लोगों को इस बात से आश्वस्त होना चाहिए कि Nanolash की वजह से कोई तकलीफ नहीं होती है। त्वचा के लिए सौम्य बने रहकर Nanolash सुरक्षा और परिणाम प्रदान करता है। हालाँकि, कम उम्र के लोगों, स्तनपान कराने वाली महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और जो महिलाएं कीमो/रेडियोथेरेपी से गुजर रही हैं उन्हें Nanolash का प्रयोग करने से मना किया गया है।
क्या मैं विदेश से ऑर्डर कर सकती हूँ?
जी हाँ, हम न केवल भारत में बल्कि, दुनिया भर के कई देशों में बिक्री करते हैं। शिपिंग की लागत और अनुमानित डिलीवरी समय डिलीवरी वाले देश पर निर्भर करता है। ज़रूरत पड़ने पर, पेज के ऊपर दाएं कोने में दिए गए झंडे के बटन पर क्लिक करके अपने देश के लिए उपयुक्त भाषा का संस्करण चुनें।
मैं यह उत्पाद लगाना भूल गयी, मुझे क्या करना चाहिए?
यदि आप Nanolash लगाना भूल जाती हैं तो आपको सामान्य तौर पर उपचार चलाने की और अगली शाम सीरम लगाने की सलाह दी जाती है। यह याद रखें कि सर्वश्रेष्ठ परिणाम पाने के लिए आपको नियमित रूप से Nanolash प्रयोग करने की जरुरत है, नहीं तो अपना मनचाहा प्रभाव पाने के लिए आपको लम्बा इंतज़ार करना होगा।
इस कैसे प्रयोग करना चाहिए?
इसे लगाना सरल और आसान है क्योंकि यह सामान्य आईलाइनर से लाइन बनाने के समान है। उत्पाद को बिलकुल वहां लगाएं जहाँ पलकें त्वचा से मिलती हैं, अर्थात पलकों की ऊपर और निचली रेखाओं के आधार पर। इस बात का ध्यान रखें कि त्वचा पर कोई मेकअप या क्रीम ना लगा हो और यह पूरी तरह से सूखी हो।
उपचार की समाप्ति - आगे क्या करना होगा?
पलकों की मनचाही लंबाई और घनापन पाने के बाद Nanolash प्रयोग करना ना भूलें। यदि आप अपनी पलकों को गहरी नमी प्रदान करने के लिए और प्रभाव बनाये रखने के लिए इस सीरम को सप्ताह में 2-3 बार प्रयोग करती हैं तो आपकी पलकें आपकी आभारी होंगी।