आइब्रो जेल

NANOBROW LAMINATION GEL

रंग: transparent, beige, brown, black

साइज़: 7 ml / 0.23 fl oz

रंग : रंग चुनो
भौंहों को परिभाषित और स्टाइल करता है
रंग से भौंहों को हल्का उभारता है
24 घंटे के लिए आइब्रो का आकार बनाये रखता है
भौंहों को अत्यधिक नमी देता है और चमकदार बनाता है

एक झटके में पूरी तरह बदली हुई भौंहें

Nanobrow का आइब्रो जेल एक शानदार उत्पाद है, जिसे आसान और लंबे समय तक भौंहों को आकार देने के लिए बनाया गया है। इसका जेल फॉर्मूला भौंहों को अलग करते हुए और उन्हें आकार देते हुए उनपर बहुत अच्छी तरह लगता है, जिसकी वजह से वो पेशेवर तरीके से लेमिनेट की हुई लगती हैं। आपको चुनने के लिए तीन शेड मिलते हैं, साथ ही एक पारदर्शी शेड भी मिलता है, ताकि आप अपने नैन-नक़्श के अनुसार आसानी से अपने लिए सही शेड का चुनाव कर सकें। यह उत्पाद आपकी भौंहों को पूरे दिन खूबसूरत बनाये रखने के लिए शानदार टिकाऊपन देता है।

चाहे आपकी भौंहें मोटी और बेकाबू हों या फिर पतली और खाली हों, Nanobrow Lamination Gel उन्हें काबू में करने और उनकी प्राकृतिक सुंदरता को हाईलाइट करने में आपकी मदद करेगा। आप आसानी से किसी भी अनचाहे खालीपन को छिपा सकती हैं और अपनी भौंहों को और भी ज़्यादा परिभाषित बना सकती हैं।

LAMINATION GEL

रंग : रंग चुनो

आपकी बेहद स्टाइलिश भौंहें

Nanobrow लेमिनेशन जेल एक बेहद कार्यशील उत्पाद है, जिससे आप तेज़ी से और असरदार तरीके से अपनी भौंहों को स्टाइल कर सकती हैं। इसका हल्का फॉर्मूला भौंहों को अपनी जगह पर रखते हुए, पूरे दिन सर्वोत्तम आकार और प्राकृतिक लुक प्रदान करता है। जेल का पारदर्शी शेड प्राकृतिक भौंहों को हाईलाइट करता है और आइब्रो लेमिनेशन से मिलता-जुलता प्रभाव सुनिश्चित करके आपको उनका आकार नियंत्रित करने की अनुमति देता है। अपनी प्राकृतिक भौंहों के शेड से मिलने वाले टिंटेड विकल्प का चुनाव करके, आप अपनी भौंहों को रंग से भरकर एक अतिरिक्त प्रभाव पा सकती हैं। उत्पाद का ख़ास फॉर्मूला भौंहों को एक साथ इकट्ठा नहीं करता और अगर आपने ब्रो पेंसिल, पोमेड, या अन्य आइब्रो मेकअप उत्पाद का इस्तेमाल किया है तो यह मेकअप के अंतिम चरण के रूप में बहुत अच्छी तरह से काम करता है। Nanobrow Lamination Gel हर उस महिला के मेकअप बैग में होना चाहिए, जो अपनी भौंहों पर पूरा नियंत्रण चाहती है और उन्हें प्राकृतिक और साफ़-सुथरा रखना पसंद करती है।

प्रिसिशन सिलिकॉन एप्लीकेटर के ब्रिसल्स भौंह के बालों के बीच आराम से सरकते हैं, और पिछले किसी भी लगाए गए उत्पाद को ख़राब किये बिना उन्हें जेल से कोट करते हैं। इस ब्रश के इस्तेमाल से, आप कुछ सेकंड में अपनी भौंहों को बढ़िया स्टाइल दे सकती हैं, जबकि हाइड्रोजनीकृत कैस्टर ऑइल फॉर्मूला उन पर एक नाजुक रोधक परत बनाता है, जो नमी के नुकसान को रोकता है। यह उत्पाद आपकी भौंहों की स्थिति पर अच्छा प्रभाव डाल सकता है, उन्हें मॉइस्चराइज़ कर सकता है और उनकी चमक बढ़ा सकता है।

LAMINATION GEL

रंग : रंग चुनो

आइब्रो जेल का इस्तेमाल कैसे करें?

अगर आप बस अपनी प्राकृतिक भौंहों को उभारना चाहती हैं, उनका आकार बेहतर बनाना चाहती हैं, और उन्हें साफ़-सुथरा लुक देना चाहती हैं तो हमारे उत्पाद का पारदर्शी संस्करण प्रयोग करें। हालाँकि, अगर आप अपनी भौंहों में रंग भरना चाहती हैं तो हमारे तीन उपलब्ध शेड्स में से कोई एक चुनें - बेज, ब्राउन, या ब्लैक।

जेल लगाना बेहद आसान है। आपको बस भौंहों के आंतरिक सिरे से शुरू करके अपनी भौंहों पर ब्रश करने की ज़रूरत होती है। उत्पाद लगाते समय, भौंहों को मनचाहा आकार देने के लिए उन्हें सिलिकॉन एप्लीकेटर से ब्रश करें। याद रखें कि Nanobrow Lamination Gel को अन्य आइब्रो मेकअप उत्पादों के ऊपर लगाया जा सकता है।

NANOBROW – आपकी भौंहों के लिए क्या सबसे अच्छा है

आइब्रो जेल उन कई शानदार उत्पादों में से एक है जो आपको Nanobrow रेंज में मिलेंगे। ये सबसे अच्छी क्वालिटी वाले आइब्रो केयर और मेकअप उत्पाद हैं, जिन्हें बड़े-बड़े पेशेवर भी बहुत उत्साह के साथ इस्तेमाल करते हैं। आप भी अपना लुक बदल सकती हैं और ख़ुद को और भी खूबसूरत महसूस करा सकती हैं।

अगर आप ब्यूटी इंडस्ट्री की खबरों के बारे में ज़्यादा जानना चाहती हैं और सुझाव व प्रेरणा का भरोसेमंद और असीम स्रोत पाना चाहती हैं तो हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाना न भूलें!!

faq
FAQ हर चीज़
जो आपको जाननी चाहिए
क्या मैं अन्य Nanobrow आइब्रो मेकअप उत्पादों के साथ ब्रो जेल इस्तेमाल कर सकती हूँ?
जी हाँ, Nanobrow Lamination Gel दूसरे कॉस्मेटिक्स के साथ अच्छे से काम करता है। आपको बस अन्य मेकअप उत्पादों को लगाने के बाद अपनी भौंहों पर जेल लगाना होता है और मनचाहा परिणाम पाने के लिए उन्हें अच्छी तरह से ब्रश करना होता है।
क्या आइब्रो जेल वॉटरप्रूफ है?
नहीं, Nanobrow का आइब्रो जेल वॉटरप्रूफ नहीं है।
दिन के अंत में Nanobrow Lamination Gel कैसे हटाएं?
किसी भी मेकअप रिमूवर का प्रयोग करें। इसे कॉटन पैड पर लगाकर अपनी भौंहों पर लगाएं। कुछ सेकंड के लिए कॉटन पैड को पकड़कर रखें, उसके बाद उत्पाद को हटा दें।
Nanobrow Lamination Gel – सामग्रियां (INCI)
Lamination Gel (Transparent): Aqua, PVP, VP/VA Copolymer, Alcohol Denat., PEG-40 Hydrogenated Castor Oil, Acrylates/C10-30 Alkyl Acrylate Crosspolymer, Triethanolamine, Phenoxyethanol, Ethylhexylglycerin, Disodium EDTA.
Lamination Gel (Black, Brown, Beige): Aqua, PVP, VP/VA Copolymer, Alcohol Denat., Mica, PEG-40 Hydrogenated Castor Oil, Phenoxyethanol, Triethanolamine, Acrylates/C10-30 Alkyl Acrylate Crosspolymer, Ethylhexylglycerin, Disodium EDTA, Tin Oxide +/- [CI 77499, CI 77891, CI 77491].
Nanobrow Lamination Gel – अवसान तिथि
Nanobrow Eyebrow Powder Kit खुलने के बाद 12 महीने तक अपने गुणों को बनाये रखता है।
ऑर्डर पूरा होने की समयावधि क्या है?
अनुमानित डिलीवरी का समय दो कार्यकारी दिनों के भीतर है। उत्पाद एक कूरियर कंपनी द्वारा डिलीवर किया जाता है।
क्या मैं विदेश से ऑर्डर कर सकती हूँ?
जी हाँ, हम दुनिया भर के कई देशों में अपने उत्पाद भेजते हैं। शिपिंग लागत और अनुमानित डिलीवरी समय डिलीवरी के देश पर निर्भर करता है। अगर आप अपने देश में डिलीवरी लागत के बारे में जानकारी पाना चाहती हैं, तो वेबसाइट मेन्यू में झंडे वाले बटन पर क्लिक करें और उस भाषा संस्करण का चयन करें जिसमें आपको दिलचस्पी है।
गोपनीयता नीति

हमारी वेबसाइट कुकीज़ का उपयोग करती है और बाहरी टूल का उपयोग करने के लिए तृतीय-पक्ष कुकीज़ का भी उपयोग करती है। यदि आप सहमत नहीं हैं, तो हम स्वयं को आवश्यक फाइलों तक सीमित कर देंगे। आप किसी भी समय अपने ब्राउज़र में सेटिंग्स बदल सकते हैं। क्या आप कुकीज़ के उपयोग के लिए सहमति देते हैं?

गोपनीयता नीति